अवैध रूप से कोयले की तस्करी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 9 अक्टूबर (नि.सं.)। अवैध रूप से कोयले की तस्करी करने के आरोप में एनजेपी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अब्दुल खालेक व महसिन अली है। ये दोनों बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासी बताये जा रहे है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाकर कई टन अवैध कोयला जब्त किया गया था। पुलिस द्वारा अभियान चलाने के बावजूद भी कोयले की तस्करी का सिलसिला बंद नहीं हुआ।

पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर लगातार कोयले की तस्करी हो रही थी। इसके बाद एनजेपी पुलिस ने फूलबाड़ी में अभियान चलाकर कोयले से लदे दो वाहनों को जब्त किया। इस घटना के संबंध में पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया। आज दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *