बदला मौसम का मिजाज, सिक्किम में मौसम की पहली बर्फबारी

सिलीगुड़ी,18 अक्टूबर(नि.सं.)। एक बार फिर सिक्किम में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। कुछ दिनों पहले ही लगातार बारिश के बाद उत्तरी सिक्किम के कई इलाको में भूस्खलन हुआ था। जिसके चलते कई सड़के क्षतिग्रस्त हुई थी। लेकिन एक बार भी मौसम ने करवट ली है। सिक्किम में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। उत्तरी सिक्किम के लाचेन के पास लुंगनाला में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई।


पर्यटकों को मंगलवार से उत्तरी सिक्किम जाने की अनुमति मिलनी शुरू हो गई।कुछ दिनों पहले सिक्किम में लगातार बारिश शुरू हो गई थी। जहां उत्तरी सिक्किम में कई जगह भूस्खलन की घटनाएं भी घटी। जिसके चलते लाचेन, लाचुंग में बहुत सारे पर्यटक फंस गये थे।

इसके बाद भारतीय सेना ने बचाव कार्य शुरू किया। सैकड़ों पर्यटकों को बरामद कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। लेकिन सिक्किम में कुछ ही दिनों में स्थिति में काफी सुधार हुआ है। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इधर पहले बर्फबारी होने से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग काफी खुश है।आज से एक बार फिर पर्यटक उत्तरी सिक्किम का भ्रमण कर सकेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *