बड़ी खुशखबरी: जल्द ही बंगाल सफारी पार्क में सुनाई देगी शेर की दहाड़, दिखेंगे स्लॉथ बियर और ज़ेबरा भी

सिलीगुड़ी, 10 अक्टूबर(नि.सं.)। बंगाल सफारी पार्क से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही पार्क में अब लोगों को शेर की दहाड़ सुनाई देने वाली है। शेर को देखने के लिए अब से लोगों को अपने बच्चों को लेकर चिड़ियाघर नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि कुछ ही दिनों में सिलीगुड़ी में बंगाल सफारी पार्क में शेर की दहाड़ सुनाई देगी। बंगाल सफारी पार्क घूमने आने वाले पर्यटक अब शेर को देख सकेंगे।

सफारी पार्क में शेर के अलावा स्लॉथ बियर और ज़ेबरा को भी लाया जाएगा। आज वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक वनकर्मियों के साथ सफारी पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने एक चर्चा की। राज्य चिड़ियाघर प्राधिकरण के सदस्य सचिव सौरव चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में शेर को बंगाल सफारी में लाने की योजना है। इसके लिए राज्य से मंजूरी भी मिल गई है।

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद ही शेर को लाया जाएगा। वहीं, शेर को आगरा या हैदराबाद के चिड़ियाघरों से लाया जा सकता है। लेकिन कितने शेर आएंगे यह अभी तय नहीं हुआ है। इसके अलावा स्लॉथ बियर और ज़ेबरा सहित कई नए वन्यजीवों को बंगाल सफारी में लाया जाएगा। इसके अलावा आज वन मंत्री की मौजूदगी में रॉयल बंगाल टाइगर शीला के नए 4 शावकों को सफारी पार्क के खुले जंगल में छोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes