बागडोगरा में दिल्ली जैसी दुर्घटना, डंपर ने बाइक चालक को 1 किमी तक घसीटा, मौत

सिलीगुड़ी, 6 जनवरी (नि.सं.)। लोगों की रूह को झकझोर देने वाली दिल्ली के कंझावला कांड जैसी घटना गुरुवार रात को बागडोगरा के गोसाईपुर के पास हुई है। एक डंपर और बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इसके बाद डंपर चालक ने बाइक सवार को 1 किमी तक घसीटा, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम अनंत दास है।वह लोअर बागडोगरा के 105 नंबर बूथ के भाजपा बूथ अध्यक्ष थे।

बताया गया है कि गुरूवार रात को अनंत दास घर लौट रहे थे। तभी गोसाईपुर के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह डंपर के नीचे फंस गये और इसी स्थिति में डंपर चालक ने बाइक व चालक को लगभग 1 किमी तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद उत्तरबंग विश्वविद्यालय के 1 नंबर गेट के सामने अनंत दास गिर गये। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में विश्वविद्यालय के 2 नंबर गेट के सामने बाइक और डंपर में आग लग गई। इस बीच मौका देख डंपर चालक फरार हो गया।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही माटीगाड़ा थाना पुलिस व बागडोगरा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद निवासियों ने लापरवाही से डंपर चलाने का प्रतिवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobettophillbetmobilbahisjojobetjojobet girişpusulabetpusulabetkargabetCasibomcasibomholiganbetpusulabetpusulabetgrandpashabetcasibomxslotcasinoroyaltipobetGrandpashabet Güncel Girişchild pornesrar satın algrandpashabetholiganbetcasibomcasibomgrandpashabet güncel girişholiganbet girişmatbet güncel girişvdcasino girişcasibomjojobetromabet girişmatbetimajbetsekabetmarsbahisgrandpashabetmeritkingjojobetinterbahiscasinomilyonteosbetbahiscasinoradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetcasibomjojobetgrandpashabetgrandpashabet girişcasibom Built with ❤︎ by appycodes