सिलीगुड़ी,11 मई नि.सं.)। बागडोगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट से पहले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम रामजी शाह, सुनील राय, मोहम्मद सौकत और दीपांकर बरुई है। गिरफ्तार सभी बदमाश बागडोगरा का रहने वाला है।
बागडोगरा पुलिस सूत्रों के अनुसार, बागडोगरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या – 31 पर सात से आठ लोगों के एक गिरोह को लूट के इरादे से जमा होने की खबर उसकी टीम को मिली। इसके बाद अभियान चलाकर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, पुलिस के अभियान के दौरान कुछ बदमाश भागने में कामयाब रहा।
पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार, ताला तोड़ने वाली रॉड और अन्य सामान बरामद किया है। बदमाशों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।