भक्तिनगर थाने की पुलिस के हत्थे चढ़े पांच डकैत

सिलीगुड़ी,25 नवंबर (नि.सं.)। भक्तिनगर थाने की पुलिस ने बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम देब दास,टिंकू सरकार, महादेव अधिकारी,शंकर सोनार और दीपक दास है। ये सभी सिलगुड़ी के विभिन्न इलाकों के निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को सिलीगुड़ी के हैदरपाड़ा के मार्केट कॉम्प्लेक्स में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए ये सभी बदमाश एकत्रित हुए थे। लेकिन पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर इसकी जानकारी मिली।


जिसके बाद भक्तिनगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने वहां अभियान चलाया और इन पांचों को रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस की आने की भनक मिलते ही कुछ बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से डकैती के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले धारदार हथियार भी बरामद किए है। आज सभी आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदातल में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasibom girişcasibomcasicasibomcasibom 726Bonus veren sitelerCasibom 2024 - 2025Canlı BahisBedava deneme bonusucasibom güncel girişcasibomcasibomcasibom