बज गया नगर निगम चुनाव का बिगुल, भाजपा ने शुरू किया दीवार लेखन

सिलीगुड़ी, 28 दिसंबर (नि.सं.)। पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि चार नगर निगमों के चुनाव 22 जनवरी को कराए जाएंगे। वहीं, नगर निगम चुनाव का बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार हेतु मैदान में उतर चुकी है।

किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अब तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन सभी पार्टियों का दीवार लेखन का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को चुनाव की घोषणा के बाद मंगलवार को भाजपा की ओर से सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत 15 नंबर वार्ड के राजा राममोहन राय रोड पर दीवार लेखन शुरू किया गया है।

सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता के नेतृत्व में आज सिलीगुड़ी नगर निगम के 15 नंबर वार्ड में दीवार लेखन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelergameofbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes