उत्तर बंगाल, समाचार, सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी में 108 जोड़ों का सामूहिक विवाह, वनवासी कल्याण आश्रम की सराहनीय पहल
सिलीगुड़ी,17 मई (नि.सं.)। आर्थिक रूप से पिछड़े जनजातीय समुदाय के लोगों के सहयोग के लिए ‘वनवासी कल्याण आश्रम-उत्तरबंग’ की ओर से सराहनीय पहल की गई। सिलीगुड़ी के शालबाड़ी स्थित बिरसा शिशु शिक्षा केंद्र परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 108 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
यह विवाह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। संस्था की ओर से बताया गया कि जनजातीय समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। हर साल की तरह इस बार भी 108 जोड़ों का विवाह कराया गया और संस्था की तरफ से नवविवाहित दंपतियों को उपहार भी प्रदान किए गए।
