बानरहाट के देवपाड़ा चाय बागान से हाथी के शावक का शव बरामद   

बानरहाट, 5 नवंबर (नि.सं.)। बानरहाट थाना अंतर्गत देवपाड़ा चाय बागान से एक हाथी शावक का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने आज सुबह चाय बागान के  78 नंबर सेक्शन में उक्त हाथी के शावक का शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी।


घटना की खबर मिलते ही डायना वन विभाग, बिन्नागुड़ी वन्यप्राणी शाखा एवं वन्य प्राणी संरक्षण विभाग की वार्डन सीमा चौधरी घटनास्थल पर पहुंची। सीमा चौधरी ने बताया कि कल रात को हाथियों का एक झुंड जंगल से निकलकर देवपाड़ा चाय बागान में प्रवेश किया था। संभवत जंगल में लौटने के दौरान शावक बागान में बने नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गयी होगी।

उन्होंने बताया की मृत शावक डेढ़ महीने का था। वहीं, स्थानीय पंचायत सदस्य विराज टोप्पो के अनुसार कल रात हाथियों का एक झुंड डायना जंगल से आया था। मृत हाथी का शावक उसी दल का हिस्सा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *