वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से पद्मश्री कमली सोरेन को दी गयी संबर्द्धना

सिलीगुड़ी,14 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी संलग्न शालबाड़ी में वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से पद्मश्री कमली सोरेन को संबर्द्धना दी गयी।मालदा में कमली सरेन को गुरुमा के रूप में जाना जाता है। वे लंबे समय से जनजाति समाज में सामाजसेवा मूलक कार्य करते आ रही हैं।


उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में एक मिसाल कायम की है। उन्हें अपनी सामाजिक सेवा के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।आज उन्हें वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से स्मारक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आश्रम के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *