बंधुनगर में सरकारी बस की टक्कर से बाइक चालक घायल

राजगंज, 22 सितंबर (नि.सं.)। सरकारी बस की टक्कर में एक बाइक चालक घायल हो गया है। घटना मंगलवार की सुबह सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के बंधुनगर में घटी है। घायल व्यक्ति का नाम सुदेब पाल है। वे रंगापानी इलाके का निवासी है। फ़िलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं, घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची आमबाड़ी चौकी की पुलिस ने बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाइक चालक सिलीगुड़ी की ओर से आ रहा था।
तभी जलपाईगुड़ी की ओर जा रही सरकारी बस से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस ने बाइक को काफी दूर खींचते हुए ले गया। जिससे बाइक चालक सुदेब पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आनन – फानन में घायल को अस्पताल में भेजा गया। वहीं, घटना की खबर मिलते ही आमबाड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बस और बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdeneme bonusu veren sitelerligobetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetMeritkingJojobetJojobetjojobetgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes