सिलीगुड़ी,1 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के भक्तिनगर थाना क्षेत्र में कई पब और बार के खिलाफ अनियमितता और अनैतिक गतिविधियों के आरोप लगाते हुए बंगीय हिंदू महामंच ने थाने में ज्ञापन सौंपा है।
संगठन का आरोप है कि इलाके के कुछ पब और बार में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। इसको लेकर उन्होंने पुलिस से चिंता जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।
संगठन ने यह भी दावा किया कि हाल ही में एक पब के निजी कार्यक्रम में राज्य के एक मंत्री के साथ ली गई तस्वीर को बड़े पर्दे पर दिखाया गया और पब प्रबंधन ने खुद को मंत्री के करीबी के रूप में प्रस्तुत किया। इसे उन्होंने ‘तस्वीर का दुरुपयोग’ बताया। बंगीय हिंदू महामंच ने सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
