नक्सलबाड़ी,1 अगस्त (नि.सं.)। टैक्स चोरी कर पत्थर तस्करी के आरोप में नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने एक डंपर चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम महेश शाह है, जो अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी का निवासी बताया गया है।
पुलिस ने एशियन हाईवे पर सातभैया मोड़ के पास एक पत्थर लदे डंपर को रोका। जांच के दौरान डंपर के दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद राजस्व चोरी और तस्करी के आरोप में चालक को गिरफ्तार कर डंपर को जब्त कर थाने लाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, डंपर डुआर्स से पत्थर लोड कर सिलीगुड़ी होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था। फिलहाल नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
