सिलीगुड़ी, 29 मई (नि.सं.)। पश्चिम बंगाल में असम मॉडल की तर्ज पर शिक्षा सुधार, अवैध मदरसों की जांच और अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन पर बने मदरसों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर बंगीय हिंदू महामंच के उत्तर बंगाल शाखा ने आवाज उठाई है।
शुक्रवार को संगठन की ओर से सिलीगुड़ी के महकमा शासक (एसडीओ) को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य सभी लोगों को शिक्षित बनाना है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक समुदाय को भी सही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, यही उनकी मुख्य मांग है।
