बाबरी के नाम पर मस्जिद के विरोध में सिलीगुड़ी में बंगीय हिंदू समाज का प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 17 फरवरी (नि.सं)। बाबरी के नाम पर मस्जिद के नामकरण को लेकर सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मुद्दे पर बंगीय हिंदू समाज के बैनर तले मंगलवार दोपहर शहर में आंदोलन आयोजित किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने ठाकुर पंचानन बर्मा चौक पर एकत्र होकर विरोध जताया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने हुमायूं कबीर का पुतला दहन किया और कुछ समय के लिए सड़क अवरोध कर प्रदर्शन किया।
संगठन के सदस्यों का कहना है कि उन्हें मस्जिद निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन “बाबरी मस्जिद” नाम का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो भविष्य में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *