बप्पी लाहिड़ी के निधन से सिलीगुड़ी में मौसी के घर पर छाया शोक

सिलीगुड़ी,16 फरवरी (नि.सं.)। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कंपोज़र बप्पी लाहिरी का मंगलवार की रात को मुंबई के एक अस्पताल में निधन गया है। प्यार से बप्पी दा नाम से जाने जाने वाले संगीतकार 69 वर्ष के थे। वो जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे।

आज सुबह उनकी निधन की खबर आते ही उनकी मौसी के घर मातम का छा गया है। सिलीगुड़ी के कोर्ट मोड़ में बप्पी लाहिड़ी की मौसी का घर है। वह कई बार मुंबई से यहां आ चुके हैं। उन्होंने अपना बचपन भी यहां बिताया है। मौसी के घर पर उनका अलग कमरा था। वह सिलीगुड़ी शहर में आते ही पहाड़ और जंगलों में घूमने के लिये जाते थे। लेकिन बुधवार की सुबह जब बप्पी लाहिड़ी के निधन की खबर आई तो परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। हाल ही में बप्पी लाहिड़ी कोरोना और कुछ अन्य कारणों से अपनी मौसी के घर नहीं आये थे।

हालांकि, उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को यहां से मुंबई जाने की बात थी। लेकिन बुधवार की सुबह अचानक सब कुछ बदल गया। उनके बड़े भाई भबतोष चौधरी पुरानी तस्वीर देखकर रो पड़े। उन्होंने कहा कि दोनों एक साथ बड़े हुए है। एक साथ में खेले है। बप्पी मुंबई से कई बार सिलीगुड़ी आ चुके हैं। वह यहां कार्यक्रम भी किए है। मुझे सारी यादें अब याद आ रही है। वह बचपन में खूब दौड़-भाग करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes