वर्तमान नगर बोर्ड के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए माकपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

सिलीगुड़ी, 5 जनवरी (नि.सं.)। तृणमूल संचालित सिलीगुड़ी नगर बोर्ड शहरवासियों की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह से विफल रहा है। यह आरोप लगाते हुए पूर्व पार्षद अशोक भट्टाचार्य ने आज नगर निगम के 6 नंबर वार्ड के निवासियों के हाथों में लिफलेट सौंपे।


पूरे सिलीगुड़ी शहर में खराब जल निकासी व्यवस्था,पीने के पानी की कमी सहित वर्तमान नगर बोर्ड के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए 2 नंबर वामफ्रंट एरिया कमिटी ने आज जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया है। इस दौरान वाम नेताओं ने आम लोगों से बातचीत की। साथ ही अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि 21 जनवरी को महात्मा गांधी चौक से हाशमी चौक तक तृणमूल द्वारा संचालित सिलीगुड़ी नगर बोर्ड की विफलता की आरोप लगाते हुए एक रैली निकाली जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रैली के बाद हाशमी चौक में धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *