बागडोगरा,7 अप्रैल (नि.सं.)। बारिश के कारण बागडोगरा हवाई अड्डे के रनवे पर एक बार फिर दरार होनेे की खबर सामने आई है। जिससे उड़ान सेवाएं बंद कर दिया गया है। हालांकि, दोपहर में हवाई यातायात सामान्य हो गया। बुधवार रात को हुई बारिश से रनवे पर समस्या आ गई है। जिसके कारण गुरुवार सुबह उड़ान सेवाएं बंद कर दिया गया है।
सुबह से उड़ान सेवाएं बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दोपहर तक उड़ान सेवा सामान्य होने से यात्रियों में खुशी है। ज्ञात हो कि 15 और 22 मार्च को भी रनवे में दरार के कारण काफी देर तक हवाई यातायात बंद था। रनवे में फिर से दरार आने के कारण उड़ान सेवाएं बंद कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि बागडोगरा हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पहले कहा है कि रनवे के काम के लिए 11 अप्रैल से 25 अप्रैल तक उड़ानें बंद रहेंगी। हालांकि इससे पहले तीन बार रनवे की समस्या के कारण उड़ान सेवाए बाधित हुई है। बार-बार रनवे की समस्या क्यों हो रही है? इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।