बतासी में सरकारी धान क्रय केंद्र पर धान बेचने को लेकर दिखा तनाव

खोरीबाड़ी,30 नवंबर (नि.सं.)। सरकारी धान क्रय केंद्र पर आम किसानों का धान नहीं बिक रहा है। किसानों को वंचित किया जा रहा है। लेकिन दलाल धान बेच रहे हैं। आज खोरीबाड़ी के बतासी धान क्रय केंद्र पर धान खरीदने को लेकर तनाव का माहौल देखा गया।

किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात में धान के स्लॉट बुक हो जा रहे है। दलाल द्वारा बाहर से लाए गए धान को बेचा जा रहा है, लेकिन आम किसानों के धान नहीं बेचे जा रहे है। इस लिये किसान खुले बाजार में कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं। आज इसे लेकर सरकारी धान क्रय केंद्र पर तनाव का माहौल देखा गया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस व खोरीबाड़ी कृषि पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

कृषि अधिकारी ने किसानों व खाद्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। भाजपा की सदस्य और पंचायत समिति सदस्य मनीषा सरकार ने कहा कि किसानों से चावल नहीं लिया जा रहा है और सत्ताधारी पार्टी के दलाल चावल बेच रहे हैं। वे किसान नहीं हैं।

वहीं, खोरीबाड़ी ब्लॉक के कृषि अधिकारी ठाकुरदास कार्जी ने कहा कि सिस्टेम के अनुसार धान लिया जा रहा है। 50 लोगों का धान इसी तरह लिया जा रहा है। ज्ञात हो कि सरकारी धान क्रय केंद्र पर एक किसान एक दिन में 15 क्विंटल धान बेच सकता है। सरकार 2060 रूपये प्रति क्विंटल पर धान खरीद रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes