भत्तों में बढ़ोतरी की मांग में आशा कर्मियों ने सिलीगुड़ी में किया विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी,13 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में भत्ते में बढ़ोतरी की मांग में आशा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। आज आशा कर्मी सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। केंद्र और राज्य सरकार के बजट में भत्ते क्यों नहीं बढ़ाए गए? इसके प्रतिवाद में आज वे लोग सड़कों पर उतरे है।


वहीं, कोलकाता में आशा कर्मी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई आशा कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी तत्काल रिहाई की मांग को लेकर भी आज प्रदर्शन किया गया। सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर करीब आधे घंटे तक जाम कर विरोध विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके कारण भीषण जाम की समस्या देखा गया। बाद में आशा कर्मियों ने सड़क जाम हटा लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *