“बात नहीं, काम चाहिए” स्लोगन के साथ भाजपा ने निकाली रैली

सिलीगुड़ी, 22 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा हो गया है। आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी संपन्न हो गया। इधर, मेयर पद का शपथ लेते ही गौतम देव ने शहर को नया और उन्नत शहर बनाने की बात कही। जबकि दूसरी तरफ सिलीगुड़ी सांगठनिक भाजपा की तरफ से शहर के संपूर्ण विकास की मांग में वीनस मोड़ से एक रैली निकाली।

भाजपा की यह रैली विनस मोड़ से निकली जो सेवक रोड होते हुए वापस वीनस मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल भाजपा समर्थकों ने “बात नहीं, काम चाहिए” का स्लोगन दिया। इस मौके पर विधायक शंकर घोष ने नगर निगम के सभी पार्षदों को और तृणमूल कांग्रेस की नई बोर्ड को शुभकामना दिये।

वहीं, उन्होंने मेयर गौतम देव को बधाई देते हुए कहा, तृणमूल कांग्रेस लंबे समय से निगम में अपना बोर्ड बनाने का सपना देख रही थी। इस बार वे कामयाब हो गए है। इसलिए इस बार तृणमूल कांग्रेस शहर का विकास करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwindeneme bonusu veren sitelerligobetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes