बेलाकोवा में तृणमूल कांग्रेस ने निकाली प्रतिवाद रैली

राजगंज, 3 दिसंबर (नि.सं.)। बंगाल विभाजन की साजिश, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि समेत कई मुद्दों के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने राजगंज के बेलाकोवा एक प्रतिवाद रैली निकाली है। आज राजगंज ब्लॉक के बेलाकोवा कॉलेज मोड़ से यह प्रतिवाद रैली निकाली गई, जो विभिन्न सड़कों की परिक्रमा कर शिकारपुर रेगुलेटेड मार्केट पर जाकर संपन्न हुई। इसके बाद वहां एक सभा की गई। इस रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस संबंध में राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि हमने भाजपा के बंगाली विभाजन की साजिश, पेट्रोल की कीमत में वृद्धि और केंद्रीय एजेंसियों ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ यह विरोध रैली और सभा की है।

इस दौरान राजगंज के विधायक खगेश्वर राय, तृणमूल कांग्रेस के जलपाईगुड़ी जिलाध्यक्ष महुआ गोप, जलपाईगुड़ी जिला परिषद की सभाधिपति उत्तरा बर्मन, जलपाईगुड़ी जिला परिषद उपाध्यक्ष दुलाल देवनाथ, तृणमूल कांग्रेस के राजगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, राजगंज पंचायत समिति की सभाधिपति पूर्णिमा राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes