बंगाल-बिहार सीमा पर 8 भैंस जब्त, एक गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,29जनवरी (नि.सं.)। बंगाल-बिहार सीमा पर पुलिस ने 8 भैंसों को जब्त किया है। इस घटना में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि रविवार रात को खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने खोरीबाड़ी के बंगाल-बिहार सीमा पर चक्करमारी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका।


इसके बाद तलाशी के दौरान ट्रक से 8 भैंसें बरामद हुईं। भैंसों को बिना वैध दस्तावेजों के हरियाणा से असम ले जाया जा रहा था। इसके बाद इस घटना में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम हरस टिसम (25) है। वह हरियाणा का रहने वाला है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *