‘बांग्ला निजेर मेयेकेई चाये’ के नारे का अशोक भट्टाचार्य ने किया कटाक्ष

सिलीगुड़ी,22 फरवरी (नि.सं.)। तृणमूल कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों से अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए ‘बांग्ला निजेर मेयेकेई चाये’ कार्यकर्म का प्रचार शुरू किया है। वहीं, दूसरी तरफ वाम विधायक अशोक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस के इस अभियान की तीव्र निंदा की है।


अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री बंगाल की एक बंगाली बेटी हैं। बावजूद यह समझ नहीं आ रहा कि यह नारा क्यों लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पीके के साथ लाखों रुपये खर्च करके यह नारा तैयार किया है। इस नारे को बनाने के लिए पीके को इतने पैसे देने की क्या जरूरत पड़ी। यह काम राज्य का एक साधारण बेटा भी कर सकता है।

उन्होंने आगे कहा ममता बनर्जी से पहले राज्य में जो मुख्यमंत्री थे क्या वे बंगाल के बाहर के बेटे थे? यह एक एसा सच है जिससे मुख्यमंत्री बच नहीं सकती। आगे उन्होंने कहा कि केवल गठबंधन ही बंगाल को बचा सकता है। इसलिए बंगाल की जनता इस बार गठबंधन का ही समर्थन करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *