भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल की राज मिस्त्री निर्माण श्रमिक यूनियन का हुआ गठन

नक्सलबाड़ी, 7 जून (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नक्सलबाड़ी मंडल की और से राज मिस्त्री निर्माण श्रमिक यूनियन नक्सलबाड़ी मंडल का आज गठन किया गया है। इस दौरान सिलीगुड़ी सांगठनिक भाजपा जिला सचिव दिलीप बारोई तथा श्यामल राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


जिला सचिव दिलीप बारोई ने बताया कि राज मिस्त्री के विभिन्न समस्याओं को देखते हुए इस यूनियन का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद बर्मन, उपाध्यक्ष कर्ण बर्मन तथा चैतू मिंज को चयनित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *