भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू के समर्थन में मिथुन चक्रवती ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित

खोरीबाड़ी, 14 अप्रैल (नि.सं.)। फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू के समर्थन में अभिनेता व नेता मिथुन चक्रवती आज लीचीपाखुरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मिथुन चक्रवती के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।


जनसभा को संबोतिध करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद बंगाल में कोई हिंसा नहीं होगा, अमन शांति कायम होगा। केंद्र सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। मिथुन चक्रवर्ती ने प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू के पक्ष में मत देने का अपील किया।उन्होंने कहा भाजपा की सरकार गठन पश्चात फांसीदेवा हॉस्पिटल में एसी लगाने सहित सरकारी बसों में लड़कियों महिलाओं की मुफ्त यात्रा, 18 वर्ष उम्र की लड़कियों के बैंक खाते में दो लाख रुपए का हस्तांतरित, चाय श्रमिकों के लिए न्यूनतम आए 350 रुपए, किसान सम्मान निधि योजना, पेयजल, आवास आदि योजनाओं को लागू करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत का ममता बनर्जी की सरकार लागू नहीं करके जनता के साथ बहुत बड़ा धोका किया है। उससे मिलने वाली लाभ से बंगाल की जनता वंचित रह गई। भाजपा की सरकार गठन के बाद आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी। आयुष्मान भारत का लाभ सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में कहीं भी लिया जा सकता है।


भाजपा नेता मिथुन चक्रवती ने आगे कहा कि बंगाल में काफी क्राइम बढ़ चुका है। हालांकि, बीजेपी की सरकार अमन शांति कायम करेगी। भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू के पक्ष में मत देने का अपील किया। वहीं, मिथुन चक्रवती के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *