सिलीगुड़ी, 2 जनवरी(नि.सं.)। नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा को लगातार झटका मिल रहा है। आज भाजपा छोड़ सैकड़ों सदस्यों ने तृणमूल कांग्रेस का शामिल हुए। आज सुकांतपल्ली और सूर्यसेन कॉलोनी इलाकों में दो अलग-अलग योगदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गौतम देव के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ों सदस्यों तृणमूल का दामन थामा।