भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने सिलीगुड़ी विशेष संशोधनागार में पहुंची अग्निमित्रा पाल

सिलीगुड़ी,13 दिसंबर (नि.सं.)। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए सिलीगुड़ी विशेष संशोधनागार में पहुंची।हालांकि, वह कार्यकर्ताओं से नहीं मिल पायी।


उल्लेखनीय है कि गत 7 दिसंबर को उत्तरकन्या अभियान के बाद भाजपा द्वारा 8 दिसंबर को बंद का आह्वान किया गया था। इस बंद के समर्थन में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकारी संपत्ति को नष्ट करने और सरकारी फ्लेक्स फाड़ने सहित कई आरोपों के आधार पर पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद सभी को 9 दिसंबर को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करने पर न्यायाधीश ने उन्हें 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेज दिया। सिलीगुड़ी विशेष संशोधनागार में कुल 13 भाजपा कार्यकर्ता हैं।आज प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल उक्त कार्यकर्ता व समर्थकों से मिलने पहुंची।


इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं से मिलने आयी है, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें बताया कि उन लोगों को क्वारेंटाइन में रखा गया है। इसलिए मुझे उनसे मिले बिना वापस आना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *