भाजपा के उत्तरकन्या अभियान को ले फूलबाड़ी में दिखा तनाव, एक की मौत

सिलीगुड़ी, 7 दिसंबर (नि.सं.)।भाजपा के उत्तरकन्या अभियान में एक कार्यकर्ता की मौत की खबर सामने आयी है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के हमले में उलेन राय (50) नामक एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हुई है। वह गाजोलडोबा का निवासी था।


बताया गया है कि फूलबाड़ी से आ रही रैली में उलेन राय थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और सयंतन बसु सहित अन्य नेताओं ने पूरी घटना को लेकर पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ क्षोभ प्रकट किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *