भाजपा को रोकने के लिये विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य अशोक को चाहते हैः अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी, 8 अप्रैल (नि.सं.)। अन्य राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि अशोक सिलीगुड़ी विधानसभा में आएं। सिलीगुड़ी विधानसभा से संयुक्त मोर्चा के वामपंथी उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य ने चुनाव प्रचार के दौरान यह बात कही।


आज उन्होंने गुरुवार 6 नंबर वार्ड में चुनाव प्रचार किया। इस वार्ड में विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं। इस वार्ड के को-ऑडिनेटर अशोक भट्टाचार्य हैं। अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि जब भाजपा एक तरफ धर्मों को लेकर भेदभाव करने की कोशिश कर रही है।

वहीं, इस वार्ड में लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया से मनोबल काफी बढ़ रहा है। यहां के लोग अशोक भट्टाचार्य के साथ हैं ताकि इस वार्ड में सौहार्द का वातावरण बना रहे। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि सिलीगुड़ी में भाजपा को हराने के लिए कई अन्य पार्टी के सदस्य भी उनका समर्थन कर रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.