भाजपा में शामिल होते ही शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

आज मेदिनीपुर में अमित शाह की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस के साथ 21 साल के संबंध विच्छेद कर शुभेंदु अधिकारी आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए है। ज्ञात हो कि शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री व विधायक के बाद गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से भी इस्तीफा देते हुए पार्टी के साथ पूरी तरह नाता तोड़ लिया था। एक दिन पहले ही शुभेंदु अधिकारी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।


इससे पहले उन्होंने 27 नवंबर को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।पहले से ही राजनीतिक रूप से यह स्पष्ट था कि वह भाजपा में शामिल होंगे।आज मंच पर व्यक्तव देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह को दादा के रूप में संबोधित किया।वहीं, सभा को संबोधित करते हुए अतिम शाह ने कहा शुभेंदु भाई के नेतृत्व में कांग्रेस, तृणमूल, सीपीएम सभी पार्टी से अच्छे लोग आज भाजपा में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा से जुड़े हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद रैली को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह और प्रधान मंत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री को देश की आन बान और शान करार दिया। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल की बजाय भाजपा नंबर वन पार्टी बनेगी।


शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोरोना से संक्रमित होने के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को उन्हें फोन करना चाहिये, लेकिन ऐसा किसी ने नहीं किया। अमित शाह ने दो बार फोन किया।शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि मुकुल राय ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *