भाजपा ने राज्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राजगंज बीडीओ कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

राजगंज,10 नवंबर (नि.सं.)। भाजपा ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राजगंज में बीडीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। राशन में भ्रष्टाचार समेत विभिन्न प्रकार के आरोप लगाते हुए पूरे राज्य में भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।


इसी के तहत राजगंज भाजपा ने राजगंज में बीडीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। आज करीब सौंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता-समर्थक फाटापुकुर से रैली निकाल कर बीडीओ कार्यालय के सामने पहुंचे और और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जलपाईगुड़ी सांसद जयंत कुमार राय, राजगंज ब्लॉक संयोजक दिलीप चौधरी, जिला कमिटी सदस्य देबाशीष दे, सुशांत राय, मिठू बर्मन व अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *