भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा ने खोरीबाड़ी थाने का किया घेराव

खोरीबाड़ी, 28 फरवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी बीडीओ ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा नेताओं ने खोरीबाड़ी थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।


भाजपा युवा मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ व अन्य ने राज्य भर में 12 घंटे की हड़ताल के समर्थन में आज खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

इसके बाद शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा ने एक रैली निकाली। इस दौरान फांसीदेवाा के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू, गणेश देवनाथ समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। खोरीबाड़ी थाने का घेराव घटना का विरोध प्रदर्शन किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *