भाजपा ने उलेन राय की हत्या की है : गौतम देव

सिलीगुड़ी,8 दिसंबर (नि.सं.)। भाजपा ने अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए उलेन राय की हत्या की है। आज गौतम देव ने ऐसा ही बात कहा। आज एक पत्रकार सम्मेलन में राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने कहा कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट से पता चला है कि शॉटगन से उसकी मौत हुई है।

लेकिन पुलिस ने शाॅटगन का उपयोग नहीं किया है। इसके अलावा, जिस दूरी से उलेन राय को गोलीमारी गयी है वह भाजपा कार्यकर्ता के बीच से मारना संभव है।यह घटना केवल राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है।

हालांकि, भाजपा की ओर से बार- बार सवाल किया जा रहा है कि रात को क्यों शव का पोस्टमार्टम किया गया है? इस संबंध में मंत्री गौतम देव ने कहा कि जल्द से जल्द जांच हो सके इस लिये शव का पोस्टमार्टम रात को किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की उच्च स्तर पर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes