भाजपा-तृणमूल कांग्रेस में झड़प, दिनहाटा में फैला तनाव

दिनहाटा, 31 दिसंबर (नि.सं.)।दिनहाटा के निगमनगर घाटपाड़ इलाके में भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस में झड़प को केंद्र कर व्यापक तनाव की सृष्टि हुई। दिनहाटा 2 नंबर ब्लॉक में तृणमूल यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष तापस दास पर गोली मारने का आरोप भाजपा के खिलाफ उठे है।


भाजपा ने आरोपों को इनकार कर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में बैठे थे।तभी अचानक तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोली चलायी। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों के साथ-साथ भाजपा पार्टी कार्यालय में भी तोड़-फोड़ की।

वहीं, पूरी घटना के संबंध में तृणमूल ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात को दिनहाटा पांच माथा मोड़ इलाके में तृणमूल द्वारा एक पथसभा का आयोजन किया गया था। तभी पथसभा से लौटते वक्त निगमनगर इलाके में दिनहाटा 2 नंबर ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष पर भाजपा के बदमाशों ने गोली चलायी।हालांकि,उपाध्यक्ष को गोली नहीं लगी।


घटना को लेकर इलाके में तनाव देखा गया। घटना की खबर पाकर दिनहाटा और साहेबगंज पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस द्वारा हस्तक्षेप के बाद परिस्थिति को नियंत्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *