भाजपा व पुलिस के बीच हुई हाथापाई, भाजपा के 40 कार्यकर्ता हिरासत में

सिलीगुड़ी, 12 सितंबर (नि.सं.)। भाजपा सांसद सौमित्र खां की गिरफ्तार को लेकर पूरे राज्य में भाजपा की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में आज सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कार्यालय के निकट युवा मोर्चा की तरफ से विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।


भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से भाजपा सांसद सौमित्र खां को गिरफ्तार करने तथा सिलीगुड़ी कॉलेज के एक प्रोफेसर का वायरल ऑडियो को लेकर विनस मोड़ में जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का पुलिस की अनुमति नहीं होने की वजह से पुलिस ने भाजपा समर्थकों को रोक दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

करीबन 30 मिनट की धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने भाजपा के करीब 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। भाजपा युवा अध्यक्ष कंचन देवनाथ ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की रैली व कार्यकम को पुलिस अनुमति नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के रूप में कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *