भाजपा की रैली को पुलिस ने रोका, कई कार्यकर्ता हिरासत में

सिलीगुड़ी, 18 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में आज भाजपा द्वारा निकली गयी महारैली को पुलिस ने सड़क पर ही रोक दिया। गौरतलब है कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सिलीगुड़ी महकमा शासक को एक ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से आज भाजपा की सिलीगुड़ी संगठनिक जिला, युवा एवं महिला मोर्चा की तरफ से एक रैली निकाली गयी।


सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम से शुरू हुई यह रैली, जैसे ही हाॅस्पिटल मोड़ पहुंची पुलिस ने बैरिकेड लगाकार रैली को रोक दिया। लेकिन भाजपा समर्थक नहीं रुके। भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों ने बैरिकेड को तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की।


इसके चलते पुलिस व भाजपा समर्थक व कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गयी। इसके बाद पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *