भाजपा की पूर्व महिला सभानेत्री शिखा मैत्र भाजपा छोड़कर थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन

सिलीगुड़ी, 25 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा की पूर्व महिला सभानेत्री शिखा मैत्र भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वह आज जिला तृणमूल कांग्रेस की सभानेत्री पापिया घोष का हाथ थामकर तृणमूल में शामिल हुई।


शिखा मैत्र पहले भी भाजपा में कई पदों पर रह चुकी हैं और 2021 में महिला सभानेत्री का पद भी संभाल चुकी हैं। आज तृणमूल में शामिल होने के बाद उन्होंने भाजपा सांसद राजू बिस्ट पर निशाना साधा। सभानेत्री पापिया घोष ने कहा कि यह सदस्यता अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर हुई है। वह मुख्यमंत्री के विकास कार्य को देखते हुए तृणमूल में शामिल हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *