भक्ति नगर थाने की पुलिस के हत्थे चढ़े पांच बदमाश

सिलीगुड़ी, 8 मई (नि.सं.)। सेवक रोड में एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले भक्ति नगर थाने की पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम बंटी साहनी (19),पोबित्रा बर्मन (18), बिष्णु बर्मन (19), जीवन बोरो (30) और अजय साहनी (23) हैं। इनमें जीवन असम का निवासी है। जबकि बाकी के चारों आरोपी भक्ति नगर थाना अंतर्गत प्रकाश नगर और विवेकानंद नगर इलाके का निवासी है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार,बंटी,पवित्रो,विष्णु और अजय बीती रात सेवक रोड में एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए असम से अपने पांचवें साथी जीवन को बुलाया था। इसके बाद पांचों गांधी मैदान में जमा होकर प्लानिंग कर रहे थे। जिसकी भनक मिलते ही भक्ति नगर थाना की पुलिस ने अभियान चलाकर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से पुलिस को भारी संख्या में हथियार भी मिले है। पुलिस ने आज पांचों बदमाशों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश की है ,पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *