भारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

खोरीबाड़ी, 3 जनवरी (नि.सं.)। भारत से अवैध रूप से नेपाल में प्रवेश करने से पहले एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम कुइलेन लाचूमान (58)है।


बताया गया है कि उक्त अमेरिकी नागरिक का इरादा एक भारतीय युवक की मदद से नेपाल में प्रवेश करने का था। लेकिन इससे पहले एसएसबी के जवानों ने उसे 93/3 नंबर पिलर के पास पकड़ा।

साथ ही शरद राई को एक अमेरिकी नागरिक की सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद एसएसबी के जवानो ने दोनों आरोपियों को खोरीबाड़ी थाने के सौंप दिया गया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *