राजगंज,20 अक्टूबर (नि.सं.)। लगातार हो रही भारी बारिश ने राजगंज के तीस्ता तट पर रहने वाले लोगों की नींद उड़ा दी है। नदी दो दिनों से पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से तीस्ता उफान पर है।
ज्ञात होे कि गाजोलडोबा इलाके में तीस्ता के तट पर हजारों परिवार रहते हैं। लेकिन दो दिनों से पहाड़ों में हो रही भारी बारिश से तीस्ता नदी उफान पर है। इसके चलते गाजोलडोबा तीस्ता बैराज पर दबाव बढ़ गया है। यदि पानी के दबाव को कम करने के लिए बैराज के फाटकों को खोल दिया जाए तो कई बस्तियों में बाढ़ आ सकती है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि उन्होंने कई वर्षों में इतनी बारिश नहीं देखी थी। नदी में बढ़ते जलस्तर से बैराज का गेट खोला गया तो फसलों को नुकसान होने साथ कई घर जलमग्न हो जाएंगे।