भारी मात्रा में सोने के साथ डीआरआई ने दो को किया गिरफ्तार    

सिलीगुड़ी, 23 सितंबर (नि.सं.)। डीआरआई ने गुप्त सुचना के आधार पर अभियान चलाकर करीब पांच किलो सोने के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के नाम राकेश कुमार गुप्ता और हरीश चंद प्रसाद है।


इनमें राकेश मूलतः बिहार का रहने वाला है। परंतु बंगाल में अस्थायी रूप से रहता था। जबकि हरीश बंगाल का ही रहने वाला है। डीआरआई ने तस्करों के पास से 4 किलो 980 ग्राम सोना बरामद किये है। जिसका बाजार मूल्य 2 करोड़ 65 लाख 52 हजार 702 रुपया है।

डीआरआई ने आज दोनो आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। डीआरआई से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों को सिलीगुड़ी बर्दवान रोड से गिरफ्तार किया गया है। दोनों सोना को तस्करी कर म्यांमार से कोलकाता ले जा रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *