भारी मात्रा में गांजे के साथ दो गिरफ्तार

कूचबिहार, 3 मार्च(नि.सं)। गुप्त सूत्रों के आधार पर अभियान चलाकर तूफानगंज पुलिस ने साढे चार सौ किलो गांजे के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम अमृत मालिक व निमाई देवनाथ है।


वे नदिया जिले के हरिन घाट के निवासी बताए गए है। मंगलवार शाम तूफानगंज पुलिस ने तूफानगंज थाना अंतर्गत शिकारपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछली के बक्सों से भरी एक वहान की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने वाहन से दो व्यक्तियों सहित भारी मात्रा में गांजा बरामद किये है।

वहीँ, वहान चालक भागने सफल रहा। तूफानगंज थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरामद गांजा दिनहाटा से तूफानगंज होते हुए कोलकाता भेजा जा रहा था। लेकिन, तभी पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपियों को धरदबोचा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *