भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन

सिलीगुड़ी, 7 अप्रैल (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज भारतीय जनता महिला मोर्चा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला की ओर से सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज सुबह महिला मोर्चा के सदस्यों ने जिला अस्पताल में झाड़ू से कचरा साफ किया। साथ ही नालों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने भी शामिल हुए।

भारतीय जनता महिला मोर्चा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला की सभानेत्री शिखा मैत्र ने कहा कि हमारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम शुरू हो गया है। कल हम सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य केन्द्रों का दौरा कर सेवा कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes