भारतीय जनता पार्टी 7 नंबर मंडल कमिटी की ओर से वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

सिलीगुड़ी, 5 जून (नि.सं.)। पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 7 नंबर मंडल कमिटी की ओर से वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान डाबग्राम-फूलबाड़ी विधायिका शिखा चटर्जी, जलपाईगुड़ी दार्जिलिंग जिला एससी मोर्चा इंचार्ज एवं भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला प्रवक्ता डॉक्टर सचिन प्रसाद, भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला उपाध्यक्ष दीपांकर अरोरा उर्फ मानिक,भारतीय जनता पार्टी आठ नंबर मंडल अध्यक्ष हिरा राय सहित कई अन्य मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *