खोरीबाड़ी, 23 मार्च (नि.सं.)। एसएसबी की 41 वीं बटालियन रानीडांगा के बी कंपनी समवाय भातगांव, डी कंपनी कदोमनीजोत तथा नेपाल एपीएफ ने संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग किया।उक्त संयुक्त गश्ती अभियान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 100 से 101 आदि क्षेत्रों में चलाया गया।
बताया गया है कि तस्करी व अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर एसएसबी सीमा पर सतर्क है। लगातार गश्ती अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस संयुक्त गश्ती अभियान में एसएसबी की 41वीं बटालियन भात गांव बी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्य नारायण राम, डी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर विवेक शर्मा, नेपाल एपीएफ एसआइ अंबर बीके के नेतृत्व में एसएसबी तथा नेपाल एपीएफ जवान उपस्थित थे।
एसएसबी से मिली जानकारी एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने एक दूसरे के महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी। साथ ही सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान चलाई गई।