आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को प्रधान नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 29 नवंबर (नि.सं.)।प्रधान नगर पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार आरोपी को बीते रात को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दीपू कामंती है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पहले सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत इलाके में दीपू कामंती को पुलिस ने बंदूक के साथ पकड़ा था।अदालत में पेश भी हुआ था,लेकिन उसके बाद से वह फरार चल रहा था।इसके अलावा, उसके नाम पर अन्य और भी कई अपराधिक मामला दर्ज है। जिसके बाद अदालत ने हाल में गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में दीपू कामंती नाम से वारेंट जारी की।

वारेंट के जारी होते ही प्रधान नगर पुलिस ने बीते रात देवीडांगा इलाके से दीपू कामंती को गिरफ्तार किया और आज आर्म्स एक्ट के तहत सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।दीपू कामंती के ऊपरआर्म्स एक्ट के तहत आईपीसी 279/337/338/325/427/506/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *