भोरेर आलो थाना को गाजोलडोबा से आमबाड़ी में किया गया स्थानांतरित, लोगों में खुशी

राजगंज,6 दिसंबर (नि.सं.)। भोरेर आलो थाना को गाजोलडोबा से आमबाड़ी में स्थानांतरित कर दिया गया है। आज आमबाड़ी पुलिस चौकी को भोरेर आलो थाने में और गाजोलडोबा के भोरेर आलो थाना को गाजोलडोबा पुलिस चौकी में बदल दिया गया है।


गौरतलब है कि करीब एक साल पहले राजगंज के गाजोलडोबा इलाके के मिलनपल्ली चौकी को भोरेर आलो थाना बनाया गया था। गाजोलडोबा के इस भोरेर आलो थाने का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था। उस थाने को फिर से पुलिस चौकी बना दिया गया और आमबाड़ी थाने को भोरेर आलो थाना बना दिया गया।

इस संबंध में डीसीपी राकेश सिंह ने कहा कि सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर और प्रशासन के आदेश पर प्रशासनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और आम लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए भोरेर आलो थाने को गाजालडोबा से आमबाड़ी में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा आमबाड़ी पुलिस चौकी को गाजालडोबा के मिलनपल्ली में गाजालडोबा पुलिस चौकी के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है।


इस इलाके में आबादी अधिक होने के कारण यहां के लोगों को भोरेर आलो थाने तक जाने के लिए करीब 16 किलोमीटर सड़क पार करनी पड़ती थी। आम लोगों की सुविधा के लिए इस थाने को स्थानांतरित किया गया है।आमबाड़ी पुलिस चौकी को भोरेर आलो थाने में स्थानांतरित करने से स्थानीय लोग काफी खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasibom girişcasibomcasicasibomcasibom 726Bonus veren sitelerCasibom 2024 - 2025Canlı BahisBedava deneme bonusucasibom güncel girişcasibomcasibomcasibom