राजगंज, 20 अगस्त (नि.सं.)। भोरेर आलो थाने की पुलिस ने तस्करी से पहले 295 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात राजगंज के गाजोलडोबा तीस्ता कैनाल रोड स्थित पारोमुंडा मोड़ इलाके में यह अभियान चलाया गया।
सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर भोरेर आलो थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर करीब 295 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलाबुद्दीन के रूप में हुई है। वह इस्लामपुर के रामगंज इलाके का रहने वाला बताया गया है।
बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का उद्देश्य आमबाड़ी संलग्न इलाके में उक्त मादक पदार्थ की बिक्री करना था। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
