विभिन्न मांगों के समर्थन में तराई चालक संगठन ने निकाली रैली

सिलीगुड़ी,11 जनवरी (नि.सं.)। तराई चालक संगठन ने विभिन्न मांगों के समर्थन में आज दागापुर से दार्जिलिंग मोड़ तक एक रैली निकाली। यह रैली दागापुर ट्रक स्टैंड में पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गयी।


तराई चालक संगठन के सचिव महबूब खान ने बताया कि मुख्यतः पांच मांगों के समर्थन में इसका आयोजन किया गया है। जिनमें यात्री किराया प्रमुख है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच कोरोना महामारी ने उसकी कमर तौर कर रख दी है। इस माहौल में पुराने किराया में वाहन चलाना संभव नहीं हो पा रहा है।

इसलिए सबसे पहले यात्रियों की किराए में बढ़ोतरी की जाए।इसके अलावा पहाड़ में पुलिस की चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली को बंद करना होगा। टाइगर हिल देखने के लिए पहाड़ में जो पुलिस कार्यालय से पास दी जाती है वैसी व्यवस्था सिलीगुड़ी में भी की जाना चाहिए।


वहीं, लॉकडाउन के समय जो वाहनों का इंश्योरेंस और टैक्स फेल था। उसे माफ की जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन करीब 500 से 600 वाहन समतल से पहाड़ जाती है। इसलिए प्रशासन उसकी मांगों को ध्यान में रखकर अपना कदम बढ़ाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *